लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने पठन-पाठन गतिविधियों के लिए परिपत्र जारी किया

By भाषा | Updated: June 26, 2021 19:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जून दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने सरकारी और सरकार से सहायता प्राप्त स्कूलों में नर्सरी से लेकर 12 वीं कक्षाओं को फिर से खोले जाने तक पठन-पाठन गतिविधियों के बारे में शनिवार को एक परिपत्र जारी किया।

एक अधिकारिक बयान में कहा गया है कि मौजूदा सत्र के लिए कार्य योजना को तीन चरणों में बांटा गया है, जिसमें पठन-पाठन प्रक्रिया को आसान बनाना भी शामिल है। पहला चरण 28 जून से शुरू होगा।

दिल्ली के शिक्षा मंत्री ने एक बयान में कहा, ‘‘महामारी की शुरूआत होने के बाद से छात्रों को पढ़ाई का बहुत नुकसान हुआ है। इस साल हमें न सिर्फ इस नुकसान को घटाने की जरूरत है बल्कि अपने बच्चों को गहरा भावनात्मक समर्थन भी उपलब्घ कराएंगे। उन्हें किसी भी तरह की शिक्षण और सीखने की गतिविधियों के लिए मानसिक रूप से तैयार करने की जरूरत है। ’’

उन्होंने कहा कि कोविड महामारी की स्थिति ठीक होने तक स्कूल बंद रहेंगे, ऐसे में ऑनलाइन और अर्द्ध-ऑनलाइन माध्यमों से शिक्षकों तथा छात्रों के बीच संपर्क फौरन बहाल किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है