लाइव न्यूज़ :

बारापुला फेज-3 के लिए निजी जमीन अधिग्रहित करने की खातिर दिल्ली सरकार ने अधिसूचना जारी की

By भाषा | Updated: September 6, 2021 17:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह सितंबर दिल्ली सरकार ने बारापुला फेज-3 के 3.5 किलोमीटर लंबे दायरे में आने वाली दो निजी भूमि अधिग्रहित करने की खातिर गजट अधिसूचना जारी की है। सरकारी अधिकारियों ने बताया कि फेज-3 में मयूर विहार-एक को सरायकाले खां और आईएनए से जोड़ा जाएगा।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों ने बताया कि परियोजना पर काम करने वाली एजेंसी ने कहा कि इस कदम से परियोजना में तेजी आएगी जिसमें करीब चार वर्षों का विलंब हुआ है।

परियोजना पूरी होने की संशोधित समय सीमा मार्च 2023 है।

एलिवेटेड सड़क का निर्माण 2015 में शुरू हुआ और यह अक्टूबर 2017 तक पूरा होने वाला था।

परियोजना में इसलिए बाधा आई कि दो निजी भूमि का अधिग्रहण अभी तक नहीं हो सका है। परियोजना धीरे-धीरे आगे बढ़ी क्योंकि इसमें जमीन बाधा बन रही है।

बारापूला-3 एलिवेटेड मार्ग का निर्माण पूरा होने के बाद मयूर विहार-एक और एम्स, आईएनए मार्केट के बीच लगभग नौ किलोमीटर लंबा मार्ग सिग्नल मुक्त हो जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि एलिवेटेड कोरीडोर यातायात के लिए खुल जाने के बाद गाजियाबाद, नोएडा और पूर्वी दिल्ली के इलाकों से हवाई अड्डे की तरफ जाने वाले यात्रियों को भी लाभ होगा।

ये जमीन सराय काले खां के नजदीक नागली राजपुर गांव के किसानों की है।

दिल्ली सरकार की तरफ से अगस्त 2021 के अंतिम हफ्ते में जारी गजट अधिसूचना के मुताबिक नागली राजपुर गांव में सराय काले खां से मयूर विहार-एक तक बारापूला नाला पर एलिवेटेड मार्ग के तीसरे चरण के निर्माण के लिए 3.02425 हेक्टेयर जमीन की जरूरत है।

बारापूला कोरीडोर का प्रथम चरण सराय काले खां को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से जोड़ता है जिसे यातायात के लिए 2010 में खोला गया था। इसका दूसरा चरण जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम को आईएनए मार्केट से जोड़ता है जिसे 2016 में खोला गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो