लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने गेट वाले आवासीय परिसरों के लिए कोविड सुविधा केंद्र बनाने के दिशानिर्देश जारी किये

By भाषा | Updated: April 18, 2021 19:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कोविड-19 की सुविधाओं के लिए गेट वाले आवासीय परिसरों के लिहाज से रविवार को दिशानिर्देश जारी किये।

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने रहवासी कल्याण संगठनों (आरडब्ल्यूए), आवासीय सोसाइटियों तथा गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के लिए भी गेटबंद आवासीय परिसरों में कोविड-19 के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिहाज से दिशानिर्देश जारी किये हैं।

उसने कहा कि आरडब्ल्यूए और सोसाइटियों व एनजीओ के संसाधनों का इस्तेमाल कर कोविड देखभाल सुविधाएं स्थापित की जाएंगी। इनमें उस आवासीय परिसर में रहने वाले लोगों में संदिग्ध मामलों, बिना लक्षण वाले मामलों, लक्षण से पूर्व के या हल्के लक्षण वाले मामलों के हिसाब से प्रबंधन किया जाएगा।

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने आदेश में कहा, ‘‘संदिग्ध मामलों और संक्रमण के पुष्ट मामलों को आपस में मिलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।’’

दिशानिर्देशों में यह भी कहा गया है कि ये सुविधाएं बुजुर्गों, 10 साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं तथा अन्य रोगों से ग्रस्त मरीजों के लिए नहीं होंगी और ऐसे रोगियों को अलग उचित कोविड देखभाल केंद्र में भर्ती कराया जाएगा।

इनमें कहा गया है कि आवासीय परिसरों में बनाये गये ये केंद्र अस्थायी होंगे और इन्हें सामुदायिक केंद्रों, समान उपयोग वाले स्थानों या बसावट वाले स्थान से दूर स्थित खाली फ्लैटों आदि में तैयार किया जा सकता है।

दिशानिर्देशों के अनुसार कोविड देखभाल सुविधा केंद्र में प्रवेश और निकास के अलग द्वार होने चाहिए और संदिग्ध तथा पुष्ट मामलों के लिए अलग शौचालय होने चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो