लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने 5 जुलाई तक बाजार बंद करने का जारी किया आदेश, COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर उठाया यह कदम

By वैशाली कुमारी | Updated: June 30, 2021 10:15 IST

लक्ष्मी नगर बाजार , मंगल बाजार, विजय चौक, सुभाष चौक, जगतराम पार्क और गुरु रामदास नगर के बाजारों में COVID-19 गाइडलाइंस का पालन नहीं किया जा रहा है। इसलिए इन सभी बाजारों को 5 जुलाई रात 10 बजे तक बंद करने का आदेश जारी किया जा रहा है। बतादे कि दिल्ली सरकार का यह आदेश 29 जून रात 10 बजे से ही लागू माना जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे 5 जुलाई की रात 10 बजे तक COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने के लिए बंद रहेंगेकोरोना के मामलों में कमी आने के बाद दिल्ली के सभी बाजारों को सुबह 10 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक खोलने का आदेश दिया गया था

कोविड प्रोटोकॉल का पालन ठीक से न करने और कोरोना महामारी की तीसरी लहर के आने की आशंका को देख दिल्ली सरकार ने लक्ष्मी नगर मार्केट समेत आसपास के तमाम बाजारों को 5 जुलाई तक बंद करने का आदेश जारी किया है। बतादें कि पूर्वी दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट ने यह आदेश जारी किया है। वहीं लक्ष्मी नगर मुख्य बाजार और आसपास के मंगल बाजार, विजय चौक, सुभाष चौक, जगतराम पार्क, गुरु रामदास नगर 5 जुलाई की रात 10 बजे तक COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने के लिए बंद रहेंगे।

पूर्वी दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट ने कहा

पूर्वी दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट ने अपने आदेश में कहा है कि कोरोना की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार और WHO की गाइडलाइंस के तहत सभी जरूरी इंतजाम करने का निर्देश है। इसके मद्देनजर दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी समय-समय पर दिशा-निर्देश जारी करता रहा है। पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद दिल्ली के सभी बाजारों को सुबह 10 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक खोलने का आदेश दिया गया था, लेकिन अगले 2-3 महीनों में कोविड महामारी की तीसरी लहर के आने की संभावना है और इसे पहली और दूसरी लहर के मुकाबले ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है।

जनता के स्वास्थ को लेकर जताई चिंता

ऐसे में हम आम लोगों के स्वास्थ्य को लेकर सुरक्षा इंतजामों में कोई ढील नहीं बरतना चाहते है। इसलिए ही अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करने के साथ दिल्ली के तमाम व्यापारी संगठनों और कारोबारी संस्थाओं को जिम्मेदारी के साथ कोविड प्रोटोकॉल के पालन का निर्देश दिया गया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि प्रीत विहार के एसडीएम की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में देखा गया है कि लक्ष्मी नगर और आसपास के बाजारों में दुकानदार या अन्य वेंडर कोविड प्रोटोकॉल का पालन ठीक से नहीं कर रहे हैं।

लक्ष्मी नगर बाजार , मंगल बाजार, विजय चौक, सुभाष चौक, जगतराम पार्क और गुरु रामदास नगर के बाजारों में  COVID-19 गाइडलाइंस का पालन नहीं किया जा रहा है। इसलिए इन सभी बाजारों को 5 जुलाई  रात 10 बजे तक बंद करने का आदेश जारी किया जा रहा है। बतादे कि दिल्ली सरकार का यह आदेश 29 जून रात 10 बजे से ही लागू माना जाएगा। 

टॅग्स :दिल्लीकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र