लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार एससीईआरटी और डीआईईटी के पुनर्गठन के लिए अहम कदम उठा रही हैः मनीष सिसोदिया

By भाषा | Updated: January 14, 2021 19:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जनवरी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार राज्य शिक्षण अनुसंधान परिषद एवं प्रशिक्षण (एससीईआरटी) और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी) के पुनर्गठन की दिशा में अहम कदम उठा रही है।

एससीईआरटी और डीआईईटी के पुनर्गठन पर शिक्षा विभाग का जिम्मा संभाल रहे सिसोदिया ने कहा, " हमें ऐसे शिक्षक तैयार करने हैं जो हमारे बच्चों में अन्वेषणशीलता की आदत डाल सकें और कक्षाओं में सवाल करने के लिए उन्हें सशक्त बना सकें। बच्चों में सच जानने का साहस होना चाहिए।"

उन्होंने कहा, " सिर्फ शिक्षक ही हमारे समाज को बदल सकते हैं। इसलिए यह अहम है कि हमारे शिक्षकों के मन में सही भावना बैठाई जाए। हम इस शिक्षक प्रशिक्षण के जरिए ही इसे हासिल कर सकते हैं।"

सिसोदिया ने कहा, " सरकार एससीईआरटी और डीआईईटी में पुनर्गठन करने के लिए अहम कदम उठा रही है। शिक्षा में एक देश की उन्नति उसके शिक्षकों के प्रयासों पर निर्भर करती है। यह उन देशों में होता है जिनकी गुणवत्तापूर्वक शिक्षा प्रणालियों के लिए सराहना की जाती है और इसलिए उन देशों ने अपने शिक्षकों के विकास और प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित किया है।"

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने बीते कुछ सालों में शिक्षकों के प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित किया है जिनमें एससीईआरटी में शिक्षकों के पद एवं वेतनमान बढ़ाना शामिल है।

उन्होंने कहा कि उन्हें यूजीसी का वेतनमान दिया गया है।

सिसोदिया ने कहा कि देश में दिल्ली ही एक ऐसा राज्य है जहां एससीईआरटी को यह वेतनमान और सम्मान दिया गया है। एससीईआरटी के पद 509 से बढ़ाकर 1295 किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा