लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार व्यापारियों की मदद के लिए ‘दिल्ली बाजार’ वेब पोर्टल तैयार कर रही

By भाषा | Updated: November 3, 2021 13:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दीपावली की पूर्व संध्या पर घोषणा की कि दिल्ली सरकार व्यापारियों को अपने उत्पादों को दुनिया भर में बढ़ावा देने में मदद करने के लिए ‘दिल्ली बाजार’ वेब पोर्टल (वेबसाइट) तैयार कर रही है।

केजरीवाल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस पोर्टल से दिल्ली के राजस्व, सकल घरेलू उत्पाद और अर्थव्यवस्था को व्यापक तौर पर बढ़ावा मिलेगा। पोर्टल के अगले साल अगस्त तक तैयार होने की उम्मीद है।

उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ‘‘ व्यवसायी, व्यापारी, उत्पादक, बाजार और दुकानें इस पोर्टल पर न केवल अपने उत्पादों को पेश कर पाएंगे बल्कि उसे शहर, देश और यहां तक कि विदेश में भी बेच सकेंगे।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि पोर्टल पर ऑनलाइन बाजार भी उपलब्ध होंगे जहां लोग अलग-अलग दुकानों से गुजरेंगे और उत्पादों की पहचान करेंगे तथा अपने पसंद की चीजें खरीद सकेंगे। वहीं यहां ऑनलाइन प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहार का मौसम चल रहा है और बाजार में भीड़ है तथा लोग कोविड-19 नियमों का पालन करने में लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे में वे लोगों से अपील करते हैं कि सभी एहतियात के साथ वे मास्क पहनें।

केजरीवाल ने त्यागराज स्टेडियम में बृहस्पतिवार शाम सात बजे एक कार्यक्रम में लोगों को दीपावली पूजा के लिए आमंत्रित किया है, जहां वह और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य मौजूद होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर