लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार लॉकडाउन लगाने पर नहीं कर रही है विचार : गोपाल राय

By भाषा | Updated: April 6, 2021 17:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अप्रैल दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि आप सरकार लॉकडाउन लगाने पर विचार नहीं कर रही है और वह अन्य विकल्पों पर गौर कर रही है।

राय ने यह भी कहा कि केंद्र को कोरोना वायरस के टीके का निर्यात रोक देना चाहिए और टीकाकरण सभी के लिए खोल देना चाहिए।

उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ दिल्ली सरकार सभी विकल्पों एवं विचारों पर गौर कर रही है । रात के कर्फ्यू की कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश लगाने में भूमिका तो है ...लेकिन सरकार पूरी तरह उसपर ही निर्भर नहीं है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम लॉकडाउन लगाने पर विचार नहीं कर रहे हैं। मैं मानता हूं कि हम अन्य वैकल्पिक उपायों से भी उसके प्रसार को रोक सकते हैं।’’

राय ने कहा कि केंद्र सरकार को स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए टीकाकरण सभी के लिए खोल देना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र ने अपने लोगों को टीका लगाने के लिए मापदंड तय कर दिये हैं जबकि वह टीके का अन्य देशों को निर्यात कर कर रहा है।’’

दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर यहां मंगलवार को रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक का कर्फ्यू लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos