लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने शिक्षा पर सालाना प्रति छात्र खर्च में बढ़ोतरी की: आर्थिक सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: March 8, 2021 21:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मार्च दिल्ली आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली सरकार ने शिक्षा पर 2016-17 में सालाना प्रति छात्र खर्च 50,812 रुपये को बढ़ाकर 2020-21 में 78,082 रुपये कर दिया।

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के दौरान आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की।

रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में 5,691 मान्यता प्राप्त स्कूल हैं जिसमें 44.76 लाख छात्र हैं।

दिल्ली सरकार के सरकारी और सरकारी मदद प्राप्त 1230 स्कूल हैं। दिल्ली में चल रहे कुल स्कूलों इनकी हिस्सेदारी 21.61 प्रतिशत है। वहीं, कुल स्कूलों के हिसाब से सरकारी और सरकारी मदद प्राप्त स्कूलों में दाखिले की हिस्सेदारी 37.18 प्रतिशत थी।

खेल, कला और संस्कृति समेत शिक्षा पर खर्च 2014-15 में 6,555 करोड़ रुपये था जो 2020-21 में 15,102 करोड़ रुपये हो गया।

दिल्ली सरकार के कुल बजट में शिक्षा पर खर्च की हिस्सेदारी 2014-15 में 21 प्रतिशत थी जो 2020-21 में 23 प्रतिशत हो गयी।

भारतीय रिजर्व बैंक की राज्य बजट विश्लेषण रिपोर्ट के मुताबिक 2020-21 में सभी राज्यों के बीच दिल्ली सरकार का शिक्षा क्षेत्र के लिए बजटीय आवंटन 23.2 प्रतिशत था।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘दिल्ली में प्रति साल प्रति छात्र पर खर्च को सरकार ने 2020-21 में 78,082 रुपये कर दिया जो कि 2016-17 में 50,812 रुपये था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?