लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने अलग-अलग श्रेणी के कामगारों के लिए मासिक महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की

By भाषा | Updated: December 4, 2020 22:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसंबर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली सरकार ने अपने अकुशल, अर्द्धकुशल, कुशल और अन्य श्रेणी के कामगारों के लिए मासिक भत्ते में बढ़ोतरी की है ।

श्रम विभाग का कार्यभार संभाल रहे सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार सुनिश्चित करेगी कि कोरोना वायरस संकट के दौरान कामगारों को समय से उनका पारिश्रमिक मिल जाए।

एक सरकारी बयान में कहा गया कि एक अक्टूबर से अकुशल, अर्द्धकुशल, कुशल और अन्य श्रेणी के कामगारों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) समेत संशोधित न्यूनतम वेतन लागू किए जाएंगे।

बयान में कहा, ‘‘अकुशल कामगारों को मासिक 15,492 रुपये (दिहाड़ी 596रुपये), अर्द्धकुशल कामगारों को मासिक 17,069 रुपये (दिहाड़ी 657 रुपये) और कुशल कामगारों के लिए मासिक 18,797 रुपये (दिहाड़ी 723 रुपये) वेतन निर्धारित किए गए हैं ।’’

सरकार ने क्लर्क और सुपरवाइजरी कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में भी बढ़ोतरी की है। इनमें से गैर मैट्रिक वाले कर्मचारियों, मैट्रिक कर चुके कर्मचारियों और स्नातक किए हुए कर्मचारी तथा अन्य कर्मचारी के वेतन भी संशोधित किए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा कोविड-19 संकट और आर्थिक कठनाइयों के कारण इस साल अप्रैल में महंगाई भत्ते को संशोधित नहीं किया जा सका लेकिन इस अवधि में मूल्य में बढोतरी को ध्यान में रखते हुए भत्तों में संशोधन किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू