लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने विधायकों की सैलरी में किया जबरदस्त इजाफा, अब हर महीने 90 हजार रुपये प्रति माह मिलेंगे

By अभिषेक पारीक | Updated: August 3, 2021 14:50 IST

अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा केंद्र अनुशंसित बढ़ोतरी की सीमा को मंगलवार को मंजूरी देने के बाद दिल्ली के विधायकों को अब प्रति माह 90,000 रुपये वेतन और भत्ते के रूप में मिलेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार ने विधायकों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। यह निर्णय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता वाली एक कैबिनेट मीटिंग में लिया गया। वेतन में बदलाव के बाद अब विधायकों को कुल 90 हजार रुपये प्रति माह मिलेंगे। 

अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा केंद्र अनुशंसित बढ़ोतरी की सीमा को मंगलवार को मंजूरी देने के बाद दिल्ली के विधायकों को अब प्रति माह 90,000 रुपये वेतन और भत्ते के रूप में मिलेंगे। सरकार ने एक बयान में बताया कि इससे पहले, प्रत्येक विधायक को 53,000 रुपये मिल रहे थे जिसमें 12,000 रुपये वेतन और शेष राशि भत्ते के रूप में शामिल थे। इस बढ़ोतरी के साथ प्रत्येक विधायक को 30,000 रुपये तनख्वाह और 60,000 रुपये भत्ते के तौर पर मिलेंगे। 

इसके साथ ही बयान में दावा किया गया कि वृद्धि के बावजूद, दिल्ली के विधायक देश में सबसे कम वेतन पाने विधायक रहेंगे। इसमें बताया गया कि दिल्ली के विधायकों की तनख्वाह पिछले 10 वर्षों में नहीं बढ़ी थी और केजरीवाल सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से उनका वेतन एवं भत्ते अन्य राज्यों के विधायकों के बराबर बढ़ाने का अनुरोध किया था।

दिल्ली के विधायकों को फिलहाल 53 हजार रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। इसमें से 12 हजार रुपये सैलेरी और शेष राशि भत्तों के रूप में दी जाती है। इसके अतिरिक्त उन्हें 30 हजार रुपये की राशि प्रति माह दो स्टॉफ कर्मचारियों को रखने के लिए भी दिए जाते हैं। 

सैलरी में बदलाव के बाद अब कर्मचारियों को 30 हजार रुपये की सैलेरी के साथ ही 60 हजार रुपये की राशि भत्तों के रूप में भी दी जाएगी। इस तरह से एक विधायक को कुल 90 हजार रुपये प्रति माह मिलेंगे। 

2011 से नहीं बढ़ी थी विधायकों की सैलरी

दिल्ली में विधायकों की तनख्वाह में 2011 के बाद से बढ़ोतरी नहीं हुई है। सरकार की ओर से पारित प्रस्ताव को मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। केंद्र द्वारा मंजूर करने के बाद दिल्ली सरकार विधानसभा में एक बार फिर बिल को लेकर आएगी। 

विधायकों के लिए ऐसा होगा नया सैलरी स्ट्रक्चर

1. बेसिक वेतनः 300002. चुनाव क्षेत्र भत्ताः 250003. सचिवालय भत्ताः 150004. टेलीफोन भत्ताः 100005. वाहन भत्ताः 10000

कुल वेतनः 90000रुपये

दिल्ली में विधायकों को कम वेतन 

दिल्ली सरकार का दावा है कि राज्य में विधायकों का वेतन अन्य राज्यों की अपेक्षा बेहद कम है। भाजपा, कांग्रेस और अन्य पार्टियों के शासन वाले राज्यों में विधायकों को काफी अधिक वेतन दिया जाता है। जबकि दिल्ली में रहने का खर्च देश के अन्य हिस्सों की अपेक्षा बहुत ज्यादा आता है। 

टॅग्स :दिल्ली सरकारअरविंद केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है