लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने कोविड महामारी के दौरान अनाथ हुए 268 बच्चों की पहचान की

By भाषा | Updated: July 11, 2021 19:45 IST

Open in App

(सलोनी भाटिया)

नयी दिल्ली, 11 जुलाई दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने कोविड महामारी के दौरान अनाथ हुए 268 बच्चों की पहचान की है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

विभाग की निदेशक रश्मि सिंह ने पीटीआई-भाषा से कहा कि महामारी की शुरुआत के बाद से राष्ट्रीय राजधानी में करीब 5,500 बच्चे ऐसे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खोया है।

उन्होंने कहा, '' इन बच्चों में ऐसे 268 बच्चों की भी पहचान की गई है जिन्होंने कोरोना वायरस के अलावा अन्य बीमारियों के चलते अपने माता-पिता को खो दिया। कुछ ऐसे भी बच्चे हैं जिन्हें उनके पिता ने छोड़ दिया और वह अपनी मां के साथ रह रहे थे। ऐसे बच्चे अपनी मां की मौत होने के बाद अनाथ हो गए और उनके पिता से संपर्क नहीं हो सका।''

सिंह ने कहा कि 268 अनाथ बच्चों में से 27 को संस्थागत देखभाल में रखा गया है जबकि बाकी परिवार के अन्य सदस्यों, दादा-दादी या बड़े भाई-बहन के साथ रह रहे थे।

महिला एवं बाल विकास विभाग अनाथ बच्चों का पता लगाने के लिए एक सर्वेक्षण कर रहा है और इस उद्देश्य के लिए 20 कल्याण अधिकारियों की तैनाती की गई है। अधिकारियों को सर्वेक्षण पूरा करने के लिए 20 जुलाई तक का वक्त दिया गया है।

दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा किए गए सर्वेक्षण के मुताबिक, पिछले साल मार्च में महामारी की शुरुआत के बाद से दिल्ली में 2000 से अधिक बच्चों ने कोरोना वायरस के कारण या तो अपने माता-पिता दोनों को खो दिया अथवा मां या पिता में से एक को खो दिया। इनमें से 67 बच्चों के माता-पिता दोनों की मौत हो गई।

सिंह ने कहा कि विभाग के आंकड़ों में यह संख्या में शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर