लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने महिला सशक्तीकरण के लिए अनेक कदम उठाए: आतिशी

By भाषा | Updated: July 3, 2021 17:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जुलाई आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी ने शनिवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कई कदम उठाए हैं जिनमें शिक्षा की गुणवत्ता में चरणबद्ध तरीके से सुधार करना, स्वास्थ्य देखभाल और यातायात सेवाओं तक पहुंच शामिल है।

आतिशी ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल दिल्ली सरकार की ‘‘सबसे बड़ी नीतिगत प्राथमिकताएं’’ हैं।

आप विधायक ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में कुल बजट का क्रमश:25 प्रतिशत और 15-17 प्रतिशत खर्च किया जाता है। वह ‘स्थानीय एवं क्षेत्रीय सरकार दिवस: फेमनिस्ट म्यूनसिपल मूवमेंट’ कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।

शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन के क्षेत्र में पिछले छह वर्ष में दिल्ली सरकार की नीतियों के बारे में उन्होंने ब्योरा देते हुए कहा,‘‘ पिछले छह वर्ष में स्कूलों में आधारभूत ढांचे में सिलेसिलेवार निवेश, शिक्षकों की पर्याप्त संख्या सुनिश्चित करना ,शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार जैसे कदम दिल्ली में सरकारी शिक्षा के क्षेत्र में उठाए गए हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘ इससे इस प्रकार का बदलाव आया है कि सरकारी स्कूल पिछले चार वर्ष से निजी स्कूलों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।’’

जन स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में आप नेता ने कहा कि ‘मोहल्ला क्लिनिक’ ने कम आय वर्ग के लोगों खासतौर पर महिलाओं को वहनीय स्वास्थ्य देखभाल मुहैया कराई है। उन्होंने कहा ,‘‘ मोहल्ला क्लिनिक पर अध्ययन करने वाले एक थिंकटैंक ने पाया कि इन क्लिनिक में आने वाले 85 प्रतिशत मरीज महिलाएं हैं।’’ उन्होंने कहा कि परिवहन तक पहुंच तीसरी अहम पहल है,जो खासतौर पर महिलाओं के लिए है। उन्होंने कहा कि इसके तहत महिलाओं के लिए बसों में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं