लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार को कोविशील्ड टीके की 1.5 लाख खुराक प्राप्त हुईं: सत्येंद्र जैन

By भाषा | Updated: July 13, 2021 15:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाई दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली सरकार को कोविशील्ड टीके की 1.5 लाख खुराकें प्राप्त हुईं है जिसके जरिए करीब डेढ़ दिन का टीकाकरण अभियान जारी रखा जा सकता है।

जैन ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि लोगों को कोविड बचाव नियमों में कोई लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए क्योंकि विशेषज्ञ पहले ही महामारी की तीसरी लहर की आशंका को लेकर आगाह कर चुके हैं।

उन्होंने कहा, '' कल, संक्रमण के 45 मामले सामने आए जोकि पिछले करीब एक साल में सबसे कम संख्या रही। पिछले कुछ दिनों से संक्रमण की दर 0.10 फीसदी से नीचे बनी हुई है। हालांकि, जब तक वायरस है, हमें सतर्क रहना होगा और सभी बचाव नियमों का पालन करना होगा।''

टीकाकरण के मुद्दे पर जैन ने कहा कि टीके की कमी है, जिसके कारण अभियान में बाधा आ रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, '' हालांकि, हमें गत रात्रि टीके की डेढ़ लाख खुराक प्राप्त हुई हैं लेकिन यह भी लगभग डेढ़ दिन तक ही चलेगी।''

ऑक्सीजन की मांग मुद्दे से जुड़े आरोपों को लेकर जैन ने कहा, '' आप (मीडिया) सभी ने ऑक्सीजन संकट के मुद्दे पर रिपोर्ट की और हम अपने लोगों की सेवा करने और जीवन बचाने के लिए प्रयासरत रहे। दिल्ली सरकार के अस्पतालों में अन्य शहरों से आए मरीजों का भी उपचार किया गया। उपचार के लिए आने वाले औसतन करीब 25 फीसदी मरीज दिल्ली से बाहर के हैं। हमने सभी को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर