लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने मुफ्त राशन का वितरण अगले साल मई तक बढ़ाने का फैसला किया: केजरीवाल

By भाषा | Updated: December 20, 2021 16:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने शहर में मुफ्त राशन वितरण छह महीने के लिए 31 मई, 2022 तक बढ़ाने का फैसला किया है।

यह फैसला सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक में किया गया।

केजरीवाल ने डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हमने कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद से मुफ्त राशन बांटना शुरू कर दिया है। इस योजना की समयावधि समाप्त हो गई है, इसलिए इसे छह महीने के लिए बढ़ाया जा रहा है। कैबिनेट ने आज फैसला किया कि मुफ्त राशन वितरण अगले साल 31 मई तक जारी रहेगा।"

यह योजना 30 नवंबर को समाप्त हो गई। दिल्ली सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लाभार्थियों को मुफ्त राशन वितरित करती है।

दिल्ली में 2,000 से अधिक उचित मूल्य की दुकानें, 17.77 लाख राशन कार्ड धारक और लगभग 72.78 लाख लाभार्थी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे