लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दिल्ली सरकार ने की दिल्ली पुलिस से अस्पतालों और क्वारंटाइन सेंटरों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग

By सुमित राय | Updated: April 3, 2020 11:29 IST

दिल्ली की स्वास्थ्य सचिव पद्मिनी सिंघला ने दिल्ली पुलिस से मांग की है कि सभी अस्पतालों और क्वारंटाइन सेंटरों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किए जाएं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के स्वास्थ्य सचिव ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिखी है।दिल्ली सरकार ने 5 अस्पतालों को कोरोना के इलाज के लिए तैयार किया है।

दिल्ली सरकार ने दिल्ली पुलिस से अस्पतालों और क्वारंटाइन सेंटर पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है, जहां निजामुद्दीन के धार्मिक केंद्र से निकाले गए सैकड़ों लोगों को रखा गया है। इस बारे में दिल्ली के स्वास्थ्य सचिव ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिखी है।

स्वास्थ्य सचिव पद्मिनी सिंघला ने पुलिस को लिखा है कि मरकज से निकाले गए लोग अधिकारियों के साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं और कानून व्यवस्था के लिए समस्या खड़ी कर रहे हैं। अउनको संभालना अस्पताल के स्टाफ के लिए मुश्किल हो रहा है, इसलिए वहां सुरक्षा बढ़ाई जाए।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार चिट्ठी में बताया गया है कि मरकज से लाए गए एक मरीज ने बुधवार को दिल्ली सरकार के राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि, अस्पताल के कर्मचारियों ने समय रहते उस व्यक्ति को रोक लिया। इसके अलावा नरेला क्वारंटाइन सेंटर से दो लोग भाग गए, जिनको बाद में पटपड़गंज से पकड़ा गया।

दिल्ली की स्वास्थ्य सचिव पद्मिनी सिंघला ने दिल्ली पुलिस से मांग की है कि सभी अस्पतालों और क्वारंटाइन सेंटरों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किए जाएं। दिल्ली सरकार ने 5 अस्पतालों को कोरोना के इलाज के लिए तैयार किया है, जबकि 7 जगहों पर क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजधानी में गुरुवार को कोरोनो वायरस के मामलों की संख्या लगभग 300 हो गई, जिसमें 141 नए मामले आए और एक दिन में दो मौतें हुईं। मारे गए दोनों लोगों को मरकज से निकाला गया था। कुल 292 मामलों में 182 लोग शामिल हैं, जिन्हें निजामुद्दीन मरकज से निकाला गया था।

टॅग्स :दिल्ली सरकारदिल्ली पुलिसकोरोना वायरसनिज़ामुद्दिनदिल्ली में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया