लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने अनधिकृत कॉलोनियों में विकास कार्य के लिए बजट में 1,550 करोड़ रुपये आवंटित किए गए

By भाषा | Updated: March 9, 2021 17:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मार्च दिल्ली सरकार ने शहर में अनधिकृत कॉलोनियों के विकास कार्य के लिए बजट में 1,550 करोड़ रुपये मंगलवार को आवंटित किए।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए बजट पेश करते हुए कहा कि अब तक दिल्ली की 1,797 अनधिकृत कॉलोनियों में से 1,345 में निर्माण कार्य या तो पूरा हो चुका है या प्रगति पर है।

सिसोदिया के पास वित्त मंत्रालय का भी प्रभार है।

उन्होंने बताया कि अनधिकृत कॉलोनियों के विस्तार के लिए 1,550 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

सिसोदिया ने दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) के प्रयासों की सराहना की और कहा कि एनडीएमसी, एसडीएमसी और ईडीएमसी की सभी झुग्गी बस्तियों को ‘खुले में शौच मुक्त’ घोषित किया गया है। उसने 21,586 पश्चिमी शैली की सीटों के साथ 674 जनसुविधा परिसर मुहैया कराए हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 619 झुग्गियों में 10,16,531 मीटर के फुटपाथ और 250 किलोमीटर नालियों का निर्माण किया गया है। इक्कीस झुग्गी विकास केंद्र भी बनाए गए हैं।

सिसोदिया ने ‘जहां झुग्गी, वहां मकान’ मुहैया कराने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सुल्तानपुरी में पास की झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों को 1,060 घर आवंटित करने का काम अंतिम चरण में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए