लाइव न्यूज़ :

टीवीसी सदस्यों संबंधी याचिका पर दिल्ली सरकार को जवाब देने के वास्ते समय मिला

By भाषा | Updated: October 4, 2021 22:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार को टाऊन वेंडिंग कमेटी (टीवीसी) के सदस्यों को अग्रिम पंक्ति के कोविड-19 योद्धा घोषित करने के अनुरोध संबंधी याचिका पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए अतिरिक्त चार सप्ताह का समय दिया है।

दिल्ली सरकार के वकील ने न्यायमूर्ति रेखा पल्ली को सूचित किया कि टीवीसी सदस्यों को अग्रिम पंक्ति के योद्धा घोषित करने के वित्तीय परिणाम होंगे और यह मामला विचाराधीन है।

दिल्ली सरकार की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगते हुए वकील ने कहा, ‘‘फाइल प्रक्रिया में है।’’

अदालत ने जुलाई में, टीवीसी के एक मृतक सदस्य के बेटे की याचिका पर नोटिस जारी किया था, जिसने मई में वायरस के कारण दम तोड़ दिया था। याचिकाकर्ता ने बताया कि उसके पिता, एक स्ट्रीट वेंडर और सिविल लाइंस के दिल्ली में उत्तरी नगर निगम के टीवीसी के सदस्य जो महामारी की दूसरी लहर के चरम पर होने के दौरान भी आवश्यक सेवाएं दे रहे थे और विभिन्न स्थानों का दौरा कर रहे थे।

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तिथि 20 जनवरी तय की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर