लाइव न्यूज़ :

आत्महत्या करने वाले विचाराधीन कैदी के परिजन को तीन लाख रुपये दे दिल्ली सरकार : एनएचआरसी

By भाषा | Updated: January 5, 2021 21:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जनवरी राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने तिहाड़ जेल में तीन साल पहले आत्महत्या करने वाले विचाराधीन कैदी के परिजन को मुआवजे के तौर पर तीन लाख रुपये का भुगतान करने की दिल्ली सरकार को दोबारा सिफारिश की है। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बयान जारी कर यह भी कहा कि विचाराधीन कैदी पर अगर सही तरीके से नजर रखी जाती तो उसकी जान बच जाती ।

आयोग ने कहा, ‘‘आयोग ने अपनी सिफारिश को दुहराते हुये कहा है कि दिल्ली सरकार आत्महत्या करने वाले विचाराधीन कैदी के परिजन को तीन लाख रुपये मुआवजे के तौर पर दे। कैदी ने 11 मई 2018 को आत्महत्या कर ली थी। आयोग ने इससे पहले 24 अक्टूबर 2019 को मुआवजा देने का निर्देश दिया था, जिसका अनुपालन रिपोर्ट अब तक आयोग को नहीं मिला है।’’

मानवाधिकार आयोग ने बयान में कहा, ‘‘जेल के भीतर कैदी के जीवन की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की है, लेकिन इस मामले में वे बुरी तरह विफल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर