लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने 17 कोरोना योद्धाओं के परिवारों को एक-एक करोड़ रु का मुआवजा दिया

By भाषा | Updated: August 5, 2021 17:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अगस्त दिल्ली सरकार ने कोविड के कारण ड्यूटी पर जान गंवाने वाले 17 कोरोना योद्धाओं के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवज़ा दिया है। इनमें डॉक्टर, शिक्षक और सफाई कर्मी शामिल हैं। सरकार ने यह जानकारी सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत दायर आवेदन के जवाब में दी है।

जवाब के मुताबिक, 17 कोरोना योद्धओं में पांच डॉक्टर, तीन शिक्षक, दो प्रयोगशाला तकनीशियन, एक नागरिक रक्षा स्वयंसेवक, फार्मेसिस्ट और सुरक्षा गार्ड शामिल हैं।

राजस्व विभाग के मुताबिक, डॉक्टर, लोक नायक अस्पताल, बाबा साहेब आम्बेडकर अस्पताल, गुरु तेग बहादुर अस्पताल और दिल्ली सरकार की कड़कड़डूमा स्थित डिस्पेंसरी से संबंधित थे। इसके साथ ही एक डॉक्टर दिल्ली सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़ा हुआ था।

उत्तर दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित हिंदू राव अस्पताल में काम करने वाले एक सफाई कर्मी और प्रयोगशाला तकनीशियनों के परिवारों को भी एक-एक करोड़ रुपये का मुआवज़ा दिया गया है।

पिछले साल अप्रैल में, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि कोरोना वायरस से पीड़ित रोगियों की सेवा करने वाले "देश की रक्षा करने वाले सैनिकों से कम नहीं" हैं और कोविड के मामलों को देखने के दौरान जान गंवाने वाले ऐसे कर्मचारियों के परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये के मुआवज़े की घोषणा की थी।

भारतीय चिकित्सा संघ ने जून में कहा था कि महामारी की दूसरी लहर के दौरान दिल्ली में 128 डॉक्टरों की मौत हुई है। दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल मामले 14,36,518 पहुंच गए हैं जबकि 14.10 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस 25,058 लोगों की जान ले चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग