लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर परेड में छात्रों की भागीदारी के लिए पैनल बनाया

By भाषा | Updated: December 30, 2020 18:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर दिल्ली सरकार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर आयोजित होने वाले वार्षिक परेड में छात्रों की भागीदारी को लेकर चार सदस्यीय एक समिति का गठन किया है।

सरकारी आदेश में दिल्ली सरकार ने कहा है कि गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक समारोह में तीन स्कूलों के छात्र हिस्सा लेंगे और उनके कॉस्ट्यूम (कपड़े वगैरह) रक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान के तय नियमों के अनुरुप होंगे।

आदेश में कहा गया है, ‘‘तय मानदंडों के सभी पहलुओं का पालन करते हुए आवश्यक कपड़ों आदि की खरीददारी की जाएगी।’’

उसके अनुसार, ‘‘शिक्षा निदेशालय ने कपड़ों की खरीद, प्रतिभागियों के मेकअप, कोरियोग्राफर, नकली आभूषणों की खरीद, गानों की रिकॉर्डिंग वगैरह के लिए सभी जरूरी मानदंडों का पालन सुनिश्चित करने के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है।’’

परेड में भागीदारी से जुड़े सभी लोगों को कोविड-19 मानदंडों का पालन करने को कहा गया है।

आदेश के अनुसार, ‘‘कृपया सुनिश्चित करें कि गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा समय-समय पर जारी कोविड-19 प्रोटोकॉल और दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन हो। अभ्यास और राजपथ पर प्रदर्शन के दौरान मास्क, सेनिटाइजर का उपयोग और दो गज की दूरी के नियम का पालन सुनिश्चित करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव