लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने दिव्यांगों की योजनाओं के क्रिन्यावन के लिए बनायी जिला स्तरीय समितियां

By भाषा | Updated: August 13, 2021 16:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली,13 अगस्त दिल्ली सरकार ने शहर में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में अधिकारियों की सहायता के लिए 11 जिला स्तरीय समितियां बनायी हैं।

हर समिति की अगुवाई संबंधित जिलाधिकारी करेंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी उसके सदस्य सचिव होंगे। इन समितियों में मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी एवं जिले के सरकारी वकील सदस्य होंगे।

हर समिति में महिला एवं बाल विकास विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के एक एक प्रतिनिधि होंगे। पूर्वी दिल्ली प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला समिति जिले के अधिकारियों को दिव्यांगों के पुनर्वास एवं सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर सलाह देगी।

ये समितियां दिव्यांगजन अधिकारी अधिनियम, 2016 के प्रावधानों तथा दिल्ली दिव्यांग जलन अधिकार नियमावली के नियमों के गैर क्रियान्वयन से जुड़ी शिकायतों पर गौर करेंगी एवं संबंधित प्राधिकार को उपाय सुझायेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र