लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकारः 27 वर्ष बाद भाजपा सरकार बनने से राम राज्य की शुरुआत?, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- सूर्य की तरह चमके और लोगों का जीवन खुशियों व समृद्धि से भर जाए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2025 18:29 IST

Delhi Government: भाजपा ने 70 विधानसभा सीट में से 48 पर जीत हासिल की थी जबकि आम आदमी पार्टी (आप) 22 सीट पर जीत दर्ज करने में सफल रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सरकार का गठन दिल्ली में रामराज्य की शुरुआत है।भाजपा 1998 के बाद पहली बार दिल्ली की सत्ता में लौटी है।भाजपा ने ‘आप’ के इस आरोप पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Delhi Government: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में 27 वर्ष बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने से रामराज्य की शुरुआत हुई है। रेखा गुप्ता ने पीतमपुरा में एक यात्रा में शामिल होते हुए लोगों को नव हिंदू वर्ष और नवरात्रि की शुरुआत की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार का गठन दिल्ली में रामराज्य की शुरुआत है।”

रेखा गुप्ता ने कहा कि वह चाहती हैं कि दिल्ली सूर्य की तरह चमके और लोगों का जीवन खुशियों व समृद्धि से भर जाए। इस वर्ष फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद भाजपा 1998 के बाद पहली बार दिल्ली की सत्ता में लौटी है। भाजपा ने 70 विधानसभा सीट में से 48 पर जीत हासिल की थी जबकि आम आदमी पार्टी (आप) 22 सीट पर जीत दर्ज करने में सफल रही थी।

आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत दिल्ली सरकार पर ‘फरिश्ते दिल्ली के’ योजना को बंद करने का आरोप लगाया। ‘फरिश्ते दिल्ली के’ योजना के तहत सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों को निजी अस्पतालों में मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाती है। भाजपा ने ‘आप’ के इस आरोप पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

‘आप’ की दिल्ली इकाई के प्रमुख और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि पूर्ववर्ती ‘आप’ सरकार द्वारा शुरू की गई इस पहल से हजारों लोगों की जान बचाने में मदद मिली थी, लेकिन अब इसे बंद किया जा रहा है। भारद्वाज ने सवाल किया, ‘‘ऐसी अच्छी योजना जो लोगों की जान बचाती है, उसे कोई कैसे बंद कर सकता है?

भाजपा सरकार ने इसे बजट से हटा दिया है।’’ साल 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा शुरू की गई ‘फरिश्ते दिल्ली के’ योजना के तहत सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों का निजी अस्पतालों में इलाज कराया जाता है और इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाती है, ताकि राहगीर वित्तीय बोझ के डर के बिना घायलों की सहायता करने के लिए प्रोत्साहित हों।

‘आप’ के अनुसार, इस पहल के तहत 10,000 से अधिक लोगों की जान बचाई गई। भारद्वाज ने दावा किया कि स्वास्थ्य मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान भी उपराज्यपाल द्वारा नियुक्त अधिकारियों ने इस योजना को बंद करने का प्रयास किया था।

उन्होंने कहा कि ‘आप’ को उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा था, जिसके बाद इस योजना को जारी रखने के लिए धनराशि जारी की गई थी। भारद्वाज ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा उपराज्यपाल के माध्यम से इस योजना को बंद करने में विफल रही थी। अब सत्ता में आने के बाद उसने इसे पूरी तरह से बंद कर दिया है।’’ 

टॅग्स :रेखा गुप्तादिल्ली सरकारBJPAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos