लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने ‘रोजगार बाजार 2.0’ के लिए निविदा जारी की

By भाषा | Updated: October 18, 2021 19:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर दिल्ली सरकार ने सोमवार को बताया कि उसने रोजगार बाजार 2.0 का पोर्टल विकसित करने के लिए निविदा जारी की है। यह पोर्टल कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से आपकी योग्यता और रोजगार को मैच करेगा और शहर के युवाओं को रोजगार से जुड़ी सेवाओं को प्रारंभ से लेकर अंत तक मुहैया कराएगा।

उपमुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, दिल्ली सरकार के रोजगार विभाग ने इस संबंध में 14 अक्टूबर को निविदा जारी की।

उसमें कहा गया है कि रोजगार बाजार 2.0 ‘‘कौशल प्रशिक्षण, करियर गाइडेंस और कौशल के लिए साख विकसित करने आदि का साधन होगा और मोबाइल ऐप भी मुहैया कराया जाएगा।’’

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगस्त 2020 में रोजगार बाजार 1.0 का लांच ‘‘दिल्ली के बेराजगार युवकों और छोटे उद्यमों के लिए जीवनरेखा साबित हुआ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘रोजगार बाजार के मौजूदा पोर्टल पर रोजगार पाने के इच्छुक 14 लाख से ज्यादा लोग और 10 लाख नौकरियां मौजूद हैं। भारत में किसी भी राज्य की सरकार का रोजगार मंच इतना सफल नहीं हुआ है। लेकिन हम यहीं नहीं रूकना चाहते।’’

सिसोदिया ने कहा कि नया पोर्टल रोजगार बाजार 2.0 देश में अपनी तरह का पहला रोजगार पोर्टल होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र