लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने 140 इलेक्ट्रिक बसों के लिए निविदा जारी की

By भाषा | Updated: October 13, 2021 19:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर दिल्ली परिवहन विभाग ने 140 लो फ्लोर, वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों के लिए बुधवार को निविदा जारी की। इसका उद्देश्य सरकारी बसों के बड़े में वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी करना और शहर में वायु प्रदूषण को नियंत्रित रखना है।

परिवहन विभाग ने एक नोटिस में कहा है कि दिल्ली सरकार की क्लस्टर योजना के तहत 140 बसों के संचालन के लिए पात्रता अनुरोध और प्रस्ताव जारी किया गया है।

इस महीने की शुरुआत में विभाग ने क्लस्टर योजना के तहत 190 लो फ्लोर, वातानुकूलित बसों के लिए निविदा जारी की थी। एक सरकारी दस्तावेज़ में कहा गया है दिल्ली सरकार ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के आसपास के कुछ इलाकों के लिए सार्वजनिक परिवहन का पर्यावरणीय, सामाजिक और आर्थिक रूप से टिकाऊ नेटवर्क स्थापित करने के खातिर एक कार्यक्रम शुरू किया है ताकि यात्रियों को सरकारी बसों में सफर करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि क्लस्टर योजना के तहत बेड़े में अब तक 3,000 से अधिक सीएनजी बसों को शामिल किया गया है और अब, अधिक इलेक्ट्रिक बसों को लाने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है ताकि वाहनों के प्रदूषण को कम करने में मदद मिल सके।

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) शहर में करीब 3,600 लो फ्लोर बसें चलाती है। दिल्ली में डीटीसी की और क्लस्टर योजना के तहत बसें चलती हैं। विभाग के अधिकारी ने बताया कि नई बसों में जीपीएस, पैनिक बटन, सीसीटीवी कैमरे जैसी नयी विशेषताएं होंगी। उन्होंने बताया कि अगर बोली कामयाब रही तो ये बसें अगले साल मध्य तक सड़कों पर आ जाएंगी।

एक अनुमान के मुताबिक, दिल्ली में कम से कम 11000 बसों की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर