लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने मृत कोविड-19 मरीजों के लिये शव वाहन की दर तय की

By भाषा | Updated: May 15, 2021 17:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मई दिल्ली सरकार ने मृत कोविड-19 मरीजों के लिये उपलब्ध कराए जाने वाली शव वाहन सेवा के लिये दर तय कर दी है। एक आधिकारिक आदेश में शनिवार को यह जानकारी दी गई।

इसमें कहा गया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई थी जिसने कोविड-19 से मृत व्यक्ति के लिये उपलब्ध कराए जाने वाले शव वाहन/मुर्दाघर के लिये दरों की अनुशंसा की है।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आदेश में कहा गया कि समिति की अनुशंसा पर दरें तय की गई हैं।

इसमें कहा गया, “कोविड-19 से मृत व्यक्ति के लिये शव वाहन की दर शुरुआती 10 किलोमीटर के लिये 1300 रुपये होगी और उसके बाद प्रति किलोमीटर 100 रुपये देने होंगे। इसमें पीपीई किट पहने एक चालक के साथ उसके सहयोगी की लागत भी शामिल होगी।”

इसमें कहा गया कि अगर परिवार के सदस्य मृतक के शव को कोरोना प्रोटोकॉल के मुताबिक सुरक्षित तरीके से विशेष कवर में रखने की सुविधा चाहते हैं तो उन्हें 700 रुपये का अतिरिक्त भुगतान करना होगा।

इसमें कहा गया, “अगर मृतक के परिजनों को शव को रखने, ले जाने आदि के लिये एक अतिरिक्त व्यक्ति की आवश्यकता होती है तो इसके लिये उन्हें 500 रुपये अतिरिक्त देने होंगे जिसमें उस व्यक्ति द्वारा पहने जाने वाली पीपीईकिट, मास्क आदि का खर्च शामिल होगा। ठेकेदार सफाई के लिये कोई अतिरिक्त रकम नहीं लेगा।”

आदेश के मुताबिक कोविड-19 से जान गंवाने वालों के परिजनों को सरकारी या निजी मुर्दाघरों में कोई शुल्क नहीं देना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल