लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार अस्पतालों में बेड की दर पर लगाम लगाने में रही नाकाम : भाजपा

By भाषा | Updated: May 24, 2021 19:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई भाजपा की दिल्ली इकाई ने सोमवार को आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार कोविड मरीजों के लिए निजी अस्पतालों में बेड की दर नियंत्रित करने में नाकाम रही जिससे आम जन खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख आदेश गुप्ता ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि कोविड-19 के पृथक-वास और आईसीयू बेड के लिए पिछले साल जून में दर तय करने के बावजूद लोगों को रोजाना एक लाख से डेढ़ लाख रुपये तक भुगतान करना पड़ा है और मूल्य नियंत्रण के मुद्दे की जांच कराने की मांग की।

गुप्ता ने कहा, ‘‘अगर केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार ने इस संबंध में अपने दिशा-निर्देशों का पालन किया होता तो लोगों को यह सब नहीं भुगतना पड़ता।’’

गुप्ता ने आरोप लगाया, ‘‘यह दुखद है कि इस महामारी के दौरान जब सरकार को गरीबों, जरूरमंदों की मदद करनी चाहिए तब वह उन्हें लूट रही है और परेशान कर रही है।’’

दिल्ली सरकार ने पिछले साल जून में एक आदेश जारी कर दिल्ली के निजी अस्पतालों में पृथक-वास बेड, वेंटिलेटर सुविधा वाले आईसीयू बेड के लिए दरें निर्धारित की थी।

मामले में दिल्ली सरकार या सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी का कोई बयान अभी नहीं आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो