लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने वाहन लर्नर लाइसेंस की वैधता 31 जनवरी तक के लिए बढ़ाई

By भाषा | Updated: November 30, 2021 19:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर दिल्ली सरकार ने मंगलवार को, उन वाहन सीखने वालों के लाइसेंस (लर्नर लाइसेंस) की वैधता 31 जनवरी 2022 तक के लिए बढ़ा दी जिनकी अवधि फरवरी 2020 और नवंबर 2021 के बीच समाप्त हो गई थी। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।

कोविड-19 महामारी और ड्राइविंग परीक्षण में स्लॉट पाने में लोगों को हुई समस्या के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

परिवहन विभाग ने आदेश की प्रति ट्विटर पर साझा की। विभाग की ओर से ट्वीट किया गया, “बहुत सारे अनुरोध प्राप्त होने और दिल्ली लर्निंग लाइसेंस धारकों को ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षण के लिए स्लॉट मिलने में जो दिक्कतें पेश आईं, उन्हें देखते हुए हमने उन लर्निंग लाइसेंस की वैधता दो महीने के लिए 31 जनवरी 2022 तक बढ़ा दी है जिनकी वैधता एक फरवरी 2020 और 30 नवंबर 2021 के बीच समाप्त हो गई थी।”

परिवहन विभाग ने अपने फेसलेस सर्विस मॉडल के तहत ई-लर्नर लाइसेंस सुविधा शुरू की है जो एक आवेदक को अपने घर या कार्यस्थल से ड्राइविंग टेस्ट देने की अनुमति देती है।

लोग लर्नर लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को विभाग के किसी भी कार्यालय का दौरा किए बिना ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए स्लॉट दिए गए हैं। लाइसेंस सफल आवेदकों के पते पर दिया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां