लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने सर्किल दरों में 20 प्रतिशत की छूट जून 2022 तक बढ़ाई

By भाषा | Updated: December 30, 2021 19:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर दिल्ली सरकार ने बृहस्पतिवार को जमीन और अचल संपत्ति के लिए सर्किल दर पर 20 प्रतिशत की छूट को 30 जून, 2022 तक बढ़ा दिया।

राजस्व विभाग द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार सर्किल दर में छूट की समय सीमा का विस्तार तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘दिल्ली सरकार द्वारा घोषित सभी श्रेणियों के लिए सर्किल दरों में 20 प्रतिशत की कमी 30 जून 2022 तक जारी रहेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में, हम सभी दिल्लीवासियों को विश्वास दिलाते हैं कि जरूरत के समय हम अपने लोगों के साथ खड़े रहेंगे।’’

मंत्री ने आदेश की एक प्रति भी साझा की। आदेश में कहा गया है, ‘‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा दिल्ली में भूमि और अचल संपत्तियों के मूल्यांकन के लिए 30.06.2022 तक न्यूनतम दरों (सर्किल दरों) में 20 प्रतिशत की छूट के विस्तार को अधिसूचित किया जाता है।’’

अधिकारियों ने कहा कि छूट योजना इस साल फरवरी में कोविड-19 महामारी के बीच शुरू की गई थी और 30 सितंबर को समाप्त होनी थी। सितंबर में इसे बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया गया था।

उन्होंने कहा कि सर्किल रेट में 20 प्रतिशत की छूट के विस्तार से दिल्ली के कोविड प्रभावित रियल एस्टेट क्षेत्र को मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल