लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने पानी का बिल माफी योजना मार्च तक बढ़ाई

By भाषा | Updated: January 1, 2021 17:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जनवरी दिल्ली सरकार ने पानी बिल बकाया और विलंब भुगतान अधिभार की एक बार माफी की अपनी योजना की समय सीमा शुक्रवार को 31 मार्च तक बढ़ा दी।

यह योजना पिछले साल अगस्त में शुरू की गयी थी और इसके तहत सभी श्रेणी के मकानों को विलंब शुल्क भुगतान से छूट प्राप्त है। लंबित पानी बिल आवास की श्रेणी के आधार पर आंशिक या पूर्ण रूप से माफ कर दिया जाता है।

दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन ने कहा, ‘‘हमने डीजेबी की योजना की आखिरी तिथि बढ़ा दी है ताकि अधिकाधिक उपभोक्ता बिना किसी वित्तीय बोझ या मुश्किल के घटी हुई दरों पर अपने पानी बिल का भुगतान कर सकें। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आज तक साढ़े चार लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने इस योजना का लाभ उठाया है और डीजेबी को 632 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।’’

इस योजना के तहत वे उपभोक्ता आएंगे जिनके बिल पिछले साल 31 मार्च तक लंबित थे।

दिल्ली में ए से लेकर एच श्रेणी तक की कॉलोनियां हैं। ए से लेकर डी श्रेणी की कॉलोनियां मध्य एवं उपरी मध्य रिहायशी क्षेत्र हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो