लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने ई-रिक्शा प्रशिक्षण लाइसेंस के लिए पूर्व में समय लेने की व्यवस्था खत्म की

By भाषा | Updated: March 31, 2021 16:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मार्च दिल्ली सरकार ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में ई-रिक्शा चलाने के लिए प्रशिक्षण लाइसेंस बनवाने के इच्छुक लोग सीधे प्राधिकार से संपर्क कर सकते हैं, उनके लिए अब पूर्व में समय (अपॉइन्ट्मेन्ट)लेने की जरूरत नहीं होगी।

यह कदम शहर में जोनल या क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) की मौजूदा कार्यप्रणाली में बदलाव करने की कोशिश का हिस्सा है। शहर में बिना आमना-सामना हुए (फेसलेस सर्विस) पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) और लाइसेंस संबंधी गतिविधि भी शुरू करने की योजना है और इस समय इसका परीक्षण चल रहा है।

दिल्ली सरकार ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘आवेदक सारथी सॉफ्टवेयर के माध्यम से शुल्क जाम करने के बाद संबंधित जोन में प्रत्येक कार्यदिवस दोपहर दो बजे से शाम चार बजे के बीच लाइसेंस प्राधिकार से सीधे संपर्क कर सकते हैं।’’

बयान में कहा गया, ‘‘विभाग और एमएलओ (मोटर लाइसेंसिंग ऑफिसर) की हमारी टीम वास्तविक समय में आने वाली किसी भी समस्या की निगरानी करने के लिए भरसक प्रयास करेगी और नयी प्रणाली में स्थानांतरण होने के दौरान आवेदक के समक्ष कोई समस्या आने पर मार्गदर्शन करेगी।’’

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि इसका उद्देश्य सहज व्यवस्था बनाना है जिससे प्रतीक्षा अवधि को खत्म करने में सफलता मिलेगी।

सरकारी बयान के मुताबिक विभाग आगामी महीनों में दो चरणों में 70 आवश्यक सेवाओं को फेसलेस प्रणाली के अंतर्गत लाने की योजना बना रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह