लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने 488 निर्माण श्रमिकों को 3.18 करोड़ रुपये वितरित किए

By भाषा | Updated: February 18, 2021 18:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 फरवरी दिल्ली सरकार ने बृहस्पतिवार को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 488 निर्माण श्रमिकों को 3.18 करोड़ रुपये वितरित किए।

उपमुख्यमंत्री और श्रम मंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम में लाभार्थियों को चेक सौंपे।

सिसोदिया ने कहा,‘‘यह सरकार का एक दायित्व है कि वह जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करे। दिल्ली सरकार कामगारों के लिए दावा वितरण को सुचारू बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि उपमुख्यमंत्री ने दिल्ली भवन और अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए अनुदान देने की प्रक्रिया की समीक्षा की और उन्हें सरल बनाया।

लाभार्थियों में 181 निर्माण कामगार शामिल थे, जिन्हें मातृत्व योजना के तहत दावे प्राप्त हुए, वहीं शिक्षा योजना के तहत 131, मृत्यु और अंत्येष्टि योजना के तहत 53 और पेंशन योजना के तहत 51 कामगारों को दावे प्राप्त हुए।

सिसोदिया ने कहा, ‘‘दिल्ली के हर श्रमिक को यह भरोसा होना चाहिए कि उनकी सरकार जरूरत के समय उनके साथ खड़ी है। दिल्ली के लोगों को सरकार पर उस स्तर का भरोसा होना चाहिए।  योजनाओं के लिए आवेदकों को 1076 नंबर पर कॉल करने की जरूरत है। बाद में, विभाग का एक अधिकारी पंजीकरण के लिए दस्तावेज प्रक्रिया को पूरा करने के लिए घर जाएगा।”

सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मुख्य उद्देश्य है कि वे उन लोगों को मदद करें जो विशेषाधिकार प्राप्त नहीं हैं। दिल्ली सरकार की राजनीति काम की राजनीति है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां