लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार का कोविड-19 अनलॉक संबंधी नए दिशानिर्देशों को सख्ती से लागू करने का निर्देश

By भाषा | Updated: February 1, 2021 01:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जनवरी दिल्ली सरकार ने रविवार को अधिकारियों को कोविड-19 के मद्देनजर मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, स्टेडियम और प्रदर्शनी हॉल को लेकर पाबंदियां हटाने संबंधी केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों को लागू करने के निर्देश दिए।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन के साथ सिनेमा हॉल के संचालन में मदद के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का एक नया सेट जारी किया।

सरकार ने सिनेमाघरों को सोमवार से 100 फीसदी क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति दी है, जिसके बाद केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नया एसओपी जारी किया, जिसमें हरेक शो के बाद हॉल का सेनेटाइज करना, पर्याप्त शारीरिक दूरी बनाए रखना, अनिवार्य रूप से फेस मास्क पहनना इत्यादि शामिल है।

मंत्री ने कहा कि भीड़ से बचने के लिए टिकटों की डिजिटल बुकिंग को प्रोत्साहित किया जाएगा।

दिल्ली के मुख्य सचिव और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष विजय देव ने रविवार को एक आदेश में कहा कि कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की गई है और पिछले दो महीने से शहर में संक्रमण के सक्रिय और नए मामलों की संख्या में लगातार गिरावट आई है।

उन्होंने कहा, "इसलिए, यह निर्णय लिया गया है कि गृह मंत्रालय के 27 जनवरी के दिशानिर्देश, सिनेमा हॉल और सिनेमाघरों के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए एसओपी के साथ, स्विमिंग पूल के संचालन और खेल आयोजनों के लिए स्टेडियम खोलने के लिए युवा मामले और खेल मंत्रालय के आदेश तथा व्यापार प्रदर्शनियों के आयोजन के लिए वाणिज्य विभाग, भारत सरकार के दिशानिर्देश के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली पर पूरी तरह से लागू किए जाएंगे।

दिल्ली के मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि सभी जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस उपायुक्त और संबंधित अन्य अधिकारी दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन