लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने ऑक्सीजन, रेमडेसिविर दवा की खरीदारी, आपूर्ति पर नजर रखने के लिए अधिकारी तैनात किए

By भाषा | Updated: April 19, 2021 12:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल दिल्ली सरकार ने यहां कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच ऑक्सीजन एवं रेमडेसिविर दवा की कमी होने के मद्देनजर उनकी खरीदारी एवं आपूर्ति पर नजर रखने के लिए अधिकारियों की दो टीम सोमवार को तैनात कीं।

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 25,462 नए मामले सामने आए और लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर बढ़कर 29.74 प्रतिशत हो गई। यानी शहर में जिन नमूनों की जांच की जा रही है, उनमें से हर तीसरा नमूना संक्रमित पाया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, नौ अधिकारियों की एक टीम ऑक्सीजन भरने के संयंत्रों पर तैनात रहेगी और चिकित्सकीय ऑक्सीजन आपूर्तिकर्ताओं की संचालन प्रक्रिया पर नजर रखेगी।

इस आदेश में कहा गया है, ‘‘अधिकारी एजेंसी द्वारा खरीदी जाने वाली चिकित्सकीय ऑक्सीजन की पूरी खरीदारी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि खरीदी गई ऑक्सीजन की मात्रा को समर्पित रजिस्टर में उचित रूप से दर्ज किया गया है या नहीं।’’

आदेश में कहा गया है, ‘‘टीम दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों एवं नर्सिंग होम में चिकित्सकीय ऑक्सीजन के वितरण पर नजर रखेगी। हर अधिकारी विशेष कार्य अधिकारी को रोजाना एक रिपोर्ट भेजेगा।’’

दिल्ली सरकार ने एक अन्य आदेश जारी करके राष्ट्रीय राजधानी में रेमडेसिविर टीकों की दैनिक आधार पर आपूर्ति पर नजर रखने के लिए 28 निरीक्षकों को भी तैनात किया है।

आदेश में कहा गया है, ‘‘दवा निरीक्षक ऑर्डर मिलने और कंपनी से वितरक या डीलर को उनकी आपूर्ति होने तक रेमडेसिविर टीके की पूरी खरीदारी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे।’’

इसमें कहा गया है कि टीम यह सुनिश्चित करेगी कि वितरकों एवं डीलरों को मिली दवा रिकॉर्ड में उचित तरीके से दर्ज हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो