लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने बेहतर कोविड प्रबंधन के लिए निजी अस्पतालों में तैनात किये नौकरशाह

By भाषा | Updated: April 17, 2021 16:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल बेहतर कोविड-19 प्रबंधन के लिए दिल्ली सरकार ने शहर में बढ़ती महामारी के मद्देनजर निजी अस्पतालों में नौकरशाहों की तैनाती की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दस आईएएस अधिकारी पहले ही दिल्ली सरकार के विभिन्न कोविड अस्पतालों में नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिये गये हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में कहा, ‘‘ करीब 15 दानिक्स अधिकारियों को प्रबंधन एवं सभी कोविड उपायों के अनुपालन के निरीक्षण के लिए दिल्ली भर में अस्पतालों में तैनात किया गया है। ’’

उसने कहा कि दानिक्स (दिल्ली, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दादर एवं नागर हवेल, तथा दमन एव दीव सिविल सेवा) के 24 परिवीक्षाकालीन अधिकारियों को भी नोडल आईएएस अधिकारियों की सहायता के लिए सरकारी अस्पतालों में तैनात किया गया है।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 16,699 नये मामले सामने आये और 112 मरीजों की मौत हेा गयी। यहां संकमण दर 20.22 फीसद तक पहुंच गयी है।

कोविड-19 के मरीजों में वृद्धि की दृष्टि से दिल्ली वित्तीय राजधानी मुम्बई से भी आगे निकल गयी है।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को ट्वीट किया था, ‘‘ बेहतर मरीज प्रबंधन एवं त्वरित निर्णय के लिए 10 आईएएस अधिकारी दिल्ली सरकार के कोविड अस्पतालों में नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। हर अधिकारी संबंधित अस्पतालों में बैठेंगे एवं शिकायतों का द्रुत निवारण सुनिश्चित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर