दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के लिए 10 नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की

By भाषा | Updated: November 5, 2021 22:14 IST2021-11-05T22:14:57+5:302021-11-05T22:14:57+5:30

Delhi government declares November 10 as a public holiday for Chhath Puja | दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के लिए 10 नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की

दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के लिए 10 नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की

नयी दिल्ली, पांच नवंबर दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के लिए 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश रखने की घोषणा शुक्रवार को की।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने पिछले सप्ताह आदेश जारी करके शहर में यमुना नदी तट के अलावा अन्य तय जगहों पर छठ पूजा करने की अनुमति दी थी।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा जारी एक नोट के अनुसार, ‘‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के लोगों के लिए छठ पूजा महत्वपूर्ण पर्व है। इसी आधार पर दिल्ली सरकार ने 10 नवंबर, 2021 को छठ पूजा के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की।’’

डीडीएमए ने कोविड-19 के खतरे के लिहाज से 30 सितंबर को आदेश जारी कर सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा पर पाबंदी लगा दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi government declares November 10 as a public holiday for Chhath Puja

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे