लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने सात अस्पतालों को आंशिक कोविड केंद्र में तब्दील किया

By भाषा | Updated: January 1, 2021 01:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर दिल्ली सरकार ने सात कोविड-19 अस्पतालों को आंशिक कोरोना वायरस केंद्रों में बदलने के लिए बृहस्पतिवार को आदेश जारी किया। इसकी वजह राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण की स्थिति में सुधार होना है।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने पत्रकारों को बताया, ‘‘दिल्ली में संक्रमित होने की दर गिरकर 0.8 प्रतिशत हो गई जो सात नवंबर को 15.26 फीसदी थी। करीब 85 प्रतिशत बेड खाली है और स्थिति बहुत सुधर गई है।’’

उन्होंने कहा कि इसलिए एलएनजेपी और जीटीबी अस्पतालों को आंशिक कोविड-19 केंद्र बनाने का फैसला किया गया है। ओपीडी समेत सभी सेवाओं को जल्दी धीरे धीरे बहाल किया जाएगा।

बाद में एक आधिकारिक आदेश जारी करके एलएनजेपी अस्पताल समेत सात अस्पतालों को आंशिक कोविड-19 केंद्र में तब्दील किया गया है।

अन्य अस्पतालों में राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, एसआरएचसी अस्पताल, डीसीबी अस्पताल, एएसबी अस्पताल और एसजीएम अस्पताल शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया