लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने यमुना नदी की सफाई के लिए यमुना प्रकोष्ठ का गठन किया

By भाषा | Updated: November 25, 2021 17:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली,25 नवंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अंतर विभागीय निर्णयों में तेजी लाने और शहर में बुरी तरह से प्रदूषित यमुना नदी की सफाई के उद्देश्य से चलायी जा रही परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए बृहस्पतिवार को यमुना सफाई प्रकोष्ठ (वाईसीसी) के गठन की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकोष्ठ के प्रमुख दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे और इसमें सभी संबंधित विभागों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

केजरीवाल ने ट्वीट किया,‘‘ तेजी से अंतर विभागीय निर्णय लेने और उनके क्रियान्वयन के लिए हमने आज यमुना सफाई प्रकोष्ठ (वाईसीसी) बनाया है। इसके प्रमुख दिल्ली जलबोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे और इसमें सभी संबंधित विभागों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इससे यमुना की सफाई की प्रक्रिया में तेजी आएगी।’’

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री ने यमुना नदी की सफाई के लिए छह सूत्री कार्रवाई योजना की घोषणा की थी। उम्मीद जताई गई थी कि यह काम फरवरी 2025 तक पूरा हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो