लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने स्थानीय निकायों को सलाह देने के लिए पांचवीं मूल्यांकन समिति गठित की

By भाषा | Updated: November 10, 2021 19:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर दिल्ली सरकार ने उत्तरी, पूर्वी और दक्षिण दिल्ली नगर निगमों को खाली जमीन के वर्गीकरण और उन पर कालोनियों के निर्माण आदि विषयों पर सलाह देने के लिए पांचवीं मूल्यांकन समिति गठित की गई है। सरकारी अधिकारियों ने बुधवार को इस आशय की जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, पांच सदस्यीय समिति की अध्यक्षता भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी अनिंदो मजूमदार करेंगे। समिति के अन्य सदस्य होंगे... भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, दक्षिण दिल्ली नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त (संपत्ति कर विभाग के प्रभारी)अमित शर्मा, चार्टर्ड अकाउंटेंट नवीन एन. डी. गुप्ता और अधिवक्ता एम. बदर महमूद।

एक सरकारी अधिकारी ने बताया, ‘‘सरकार ने पांचवीं मूल्यांकन समिति के गठन के संबंध में पांच नवंबर को आदेश जारी किया।’’

इसकी पुष्टि करते हुए, स्थानीय निकायों ने कहा कि समिति का कार्यकाल छह महीने का होगा जिसमें वह अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

निकाय अधिकारियों के अनुसार, पांचवीं मूल्यांकन समिति का प्राथमिक कार्य आवासीय, व्यावसायिक और किराए की संपत्तियों पर संपत्ति कर बढ़ाने-घटाने से जुड़े मामलों में तीनों नगर निगमों को सलाह देना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग