लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार बजट: शिक्षा के लिए 16,377 करोड़ रुपए आवंटित किए गए

By भाषा | Updated: March 9, 2021 17:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मार्च दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 में शिक्षा के लिए मंगलवार को 16,377 करोड़ रुपए आवंटित किए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बजट पेश करते हुए कहा कि पहले के छह वर्षों की तरह इस बार भी 69,000 करोड़ रुपए के बजट का ‘‘25 प्रतिशत’’ हिस्सा शिक्षा के लिए आवंटित किया जाएगा।

सिसोदिया ने कहा कि नए बजट की ‘‘देशभक्ति’’की विषय वस्तु के अनुरूप दिल्ली के स्कूली छात्रों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के लिए ‘‘देशभक्ति पाठ्यक्रम’’ लागू किया जाएगा।

सिसोदिया ने राष्ट्रीय राजधानी में एक विधि विश्वविद्यालय खोलने की भी घोषणा की और बताया कि कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय का काम शुरू हो गया है।

उन्होंने बताया कि खेल विश्वविद्यालय का काम भी इस साल आरंभ हो जाएगा।

सिसोदिया ने बताया कि छात्रों को अंग्रेजी में बात करने में दिक्कत न हो, इसके लिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने स्कूली शिक्षा पूरी करने वाले छात्रों के लिए एक योजना प्रस्तावित की है, जिसे अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के गठजोड़ से लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि देश की ‘‘95 प्रतिशत’’ आबादी की ‘‘गुणवत्तापूर्ण शिक्षा’’ तक पहुंच नहीं है और ‘‘इसलिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस बात पर जोर दे रहे हैं कि शिक्षा को सार्वजनिक मुहिम बनाए जाने की आवश्यकता है।’’

उन्होंने दिल्ली में पहला सैन्य स्कूल खोले जाने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने नर्सरी से आठवीं कक्षाओं के लिए नए पाठ्यक्रम, नए दिल्ली स्कूल शिक्षा बोर्ड और 100 उत्कृष्ट स्कूलों की स्थापना की घोषणा की।

सिसोदिया ने कहा कि सरकार की देश का पहला शिक्षक विश्वविद्यालय भी खोलने की भी योजना है, जहां विश्वभर के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर