लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने आश्रय गृहों से 24 घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात करने को कहा

By भाषा | Updated: November 11, 2021 16:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर दिल्ली के महिला एवं बाल विकास विभाग ने कहा है कि उसके अधिकारियों ने बाल देखभाल संस्थानों और महिलाओं के लिए आश्रय गृहों के औचक निरीक्षण में "कई कमियां" पाई जिसके बाद उनके लिए एक सुरक्षा परामर्श जारी किया गया है।

इस महीने की शुरुआत में आश्रय गृहों और संस्थानों के अधीक्षकों को जारी परामर्श में विभाग ने कहा कि उनमें रहने वाले लोगों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक सुरक्षा गार्ड को 24 घंटे तैनात किया जाना चाहिए।

परामर्श में कहा गया है, “विभाग के विभिन्न अधिकारियों ने अलग-अलग संस्थानों/गृहों का औचक दौरा किया है। इन दौरों के दौरान विभाग के अधिकारियों को कई खामियां मिलीं हैं।”

विभाग ने उन्हें सूचना एकत्र करने और संस्थानों के रहवासियों में किसी भी तरह आपराधिक या हानिकारक गतिविधियों को रोकने के लिए जरूरी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

नोट में कहा गया है कि सभी सुरक्षा कर्मी/पर्यवेक्षक वर्दी पहनें और पहचान पत्र गले मे लटकाएं। उसमें यह भी कहा है कि कंटीली बाड को तोड़ा नहीं जाना चाहिए और अगर ये टूटी है तो तत्काल उसकी मरम्मत की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे