लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने निजी अस्पतालों से होटलों में अपनी विस्तारित कोविड सुविधाओं को बंद करने के लिए कहा

By भाषा | Updated: July 31, 2021 16:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जुलाई दिल्ली सरकार ने राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति में सुधार के मद्देनजर निजी अस्पतालों को होटलों में विस्तारित कोविड सुविधाओं को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश दिया है।

सरकार ने इससे पहले दूसरी लहर के दौरान होटलों को निजी अस्पतालों से जोड़ने का आदेश जारी किया था ताकि उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की बढ़ती संख्या के बीच राष्ट्रीय राजधानी में बिस्तर क्षमता बढ़ाने के मद्देनजर विस्तारित कोविड सुविधाओं में परिवर्तित किया जा सके।

इस संबंध में 29 जुलाई को जारी नये आदेश में कहा गया, “निजी अस्पतालों द्वारा होटलों में स्वास्थ्य केंद्र बनाने की योजना को बंद करने का फैसला किया गया है जो पूर्व में चलाया गया था। सभी संबंधित अस्पतालों को, इसके अनुसार होटलों में चल रहे केंद्रों को तत्काल बंद करने का निर्देश दिया जाता है।”

दिल्ली में कोविड की भयावह दूसरी लहर के दौरान अस्पतालों में बिस्तर की और ऑक्सीजन की घोर कमी हो गई थी।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 19 अप्रैल के बाद से, संक्रमण के दैनिक मामले और मौते के मामले बढ़ते जा रहे थे। 20 अप्रैल को 28,000 से ज्यादा मामले सामने आए थे और 277 मरीजों की मौत हुई थी।

तीन मई को शहर में रिकॉर्ड 488 लोगों की मौत हुई थी।

हालांकि पिछले कई दिनों से दैनिक मामले कम होने के साथ ही संक्रमण दर भी घटी है। रोजाना होने वाली मौतें भी कम हुई हैं।

दिल्ली में शुक्रवार को कोविड के 63 नये मामले दर्ज किए गए थे जबकि संक्रमण दर 0.09 प्रतिशत थी।

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 14,35,207 हैं और कुल 25,052 मरीजों की मौत हुई है।

मामले घटने के साथ ही अस्पतालों में बिस्तर भी उपलब्ध होने लगे हैं। आंकड़ों के मुताबिक अस्पतालों के 12,283 बिस्तरों में से केवल 333 पर मरीज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां