लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने अनुबंधित कर्मचारियों को बोनस सुनिश्चित करने को कहा

By भाषा | Updated: October 21, 2021 21:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर दिल्ली सरकार ने अपने अधीन आने वाले सभी विभागों के प्रमुखों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि मौजूदा त्योहारी मौसम के दौरान अनुबंधित या आउटसोर्स किये गये कर्मचारियों को उनके ठेकेदारों द्वारा बोनस का भुगतान किया जाए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

श्रम विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा ठेकेदारों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को काम में लगाया गया है और बोनस का भुगतान न करने के संबंध में आउटसोर्स श्रमिकों की ओर से कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

आदेश में कहा गया है, “यह सूचित किया जाता है कि सभी ठेकेदारों के प्रतिष्ठान बोनस भुगतान अधिनियम 1965 के तहत आते हैं, जिन्होंने लेखा वर्ष के दौरान किसी भी दिन 20 या उससे अधिक श्रमिकों को नियोजित किया है। अपने कर्मचारियों को बोनस का भुगतान करना ठेकेदार की वैधानिक जिम्मेदारी है।”

विगत 14 अक्टूबर के आदेश में कहा गया है, "बोनस का भुगतान न करना एक गंभीर मुद्दा है और सभी प्रमुख नियोक्ताओं से आग्रह किया जाता है कि वे आगामी दीपावली त्योहारों के मौसम में अपने ठेकेदारों द्वारा आउटसोर्स किए गए श्रमिकों / कर्मचारियों को बोनस का वितरण सुनिश्चित करें।"

श्रम विभाग के निर्देशों के अनुपालन में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने भी अपने अधिकारियों से विभाग को आउटसोर्स किए गए कर्मचारियों को बोनस का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

पीडब्ल्यूडी द्वारा अपने अधिकारियों को बृहस्पतिवार को जारी एक आदेश में कहा गया है कि श्रम विभाग ने अपने ठेकेदारों द्वारा आउटसोर्स किये गये श्रमिकों को बोनस देने के लिए एक सलाह जारी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो