लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने सीबीएसई से 10 वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम तैयार करने के लिए और समय मांगा

By भाषा | Updated: May 5, 2021 18:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मई दिल्ली सरकार ने बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से 10 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को तैयार करने की समय सीमा, यह कहते हुए, बढ़ाने की अपील की कि उसके कई शिक्षक कोविड-19 ड्यटी में लगे हैं और विद्यालयों का टीकाकरण केंद्रों के रूप में उपयोग किया जा रहा है।

सीबीएसई को लिखे पत्र में सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की उच्च संक्रमण दर, उसके तेजी से बढ़ते मामलों और 10 मई तक लगाये गये लॉकडाउन का हवाला दिया है।

बोर्ड ने कहा है कि 10 वीं कक्षा के विद्यार्थियों को अंक आवंटन का काम 11 जून तक सौंप दिया जाना होगा और उसके बाद 20 जून को परीक्षा-परिणाम घोषित किया जाएगा।

दिल्ली सरकार ने कहा , ‘‘भावनात्मक प्रभाव, लॉकडाउन, विभिन्न ड्यूटी में शिक्षकों की तैनाती समेत वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई से दसवीं कक्षा बोर्ड परीक्षा, 2021 की अंकतालिका नीति के संबंध में समय सारिणी की समीक्षा करने का अनुरोध किया जाता है।’’

सीबीएसई ने कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर 14 अप्रैल को 10 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी थीं और 12 वीं कक्षा की परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए