लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने स्कूलों से नवाचार प्रस्तुत करने के लिये कहा

By भाषा | Updated: January 6, 2021 19:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जनवरी दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों को कोरोना वायरस महामारी के बीच शिक्षा सुनिश्चित करने के लिये शिक्षकों एवं स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा किये गये नवाचारों को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है ।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्कूल पिछले साल मार्च से ही बंद हैं । हालांकि, कुछ राज्यों ने आंशिक रूप से स्कूल दोबारा खोले हैं लेकिन दिल्ली सरकार ने कोविड-19 टीके की उपलब्धता के बाद ही स्कूल खोले जाने की घोषणा की है ।

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण स्कूलों को बंद किये जाने के बाद से शिक्षण एवं शैक्षिक गतिविधियां आनलाइन हो गयी जिसके बाद शिक्षक अध्यापन का नया तरीका खोजने के लिये उत्साहित हुये ।

शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को लिखे एक पत्र में कहा है कि शिक्षकों एवं स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने कोविड-19 के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की और स्कूलों के बंद होने के बाद पढ़ाने के लिए नये तरीकों का इजाद किया जिन्हें रेखांकित करने की जरूरत है।

इसमें कहा गया है कि दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग जल्दी ही एक पत्रिका शुरू करने जा रहा है, जिसका नाम ‘चिल्ड्रेन फर्स्ट : जर्नल ऑन चिल्ड्रेन्स लाइव्स’ होगा । इस पत्रिका का पहला अंक ‘बच्चों के जीवन पर कोविड-19 महामारी का प्रभाव’ पर आधारित होगा ।

निदेशालय ने कहा है कि इसलिए आयोग ने आग्रह किया है कि शिक्षक एवं स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य पत्रिका के बारे में जान सकते हैं और अपने नवाचारों को प्रस्तुत कर सकते हैं ।

शिक्षकों को 20 फरवरी तक अपनी प्रविष्टियां देने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह