लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने 500 ऊंचे तिरंगे लगाने के लिए राशि मंजूर की

By भाषा | Updated: November 2, 2021 16:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर दिल्ली सरकार ने पूरे शहर में 500 स्थानों पर 35 मीटर ऊंचे तिरंगे लगाने के लिए करीब 104 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। यह जानकारी एक आधिकारिक दस्तावेज से मिली है।

देश की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए दिल्ली सरकार के "देशभक्ति बजट" के तहत दिल्ली लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा ऊंचे मस्तूल लगाने की परियोजना शुरू की गई है।

इन 500 ऊंचे मस्तूल (खंभा) वाले तिरंगों में से पांच तिरंगे पहले ही लगाए जा चुके हैं। शेष तिरंगों को अगले साल 26 जनवरी तक लगाए जाने की संभावना है।

पीडब्ल्यूडी के विशेष सचिव शशि कौशल ने मंजूरी पत्र में कहा कि पीडब्ल्यूडी के प्रधान इंजीनियर के प्रस्ताव के अनुसरण में, दिल्ली के 500 विभिन्न स्थानों पर 35 मीटर ऊंचे मस्तूल वाले तिरंगों की परियोजना के लिए 104.37 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गयी है।

दिल्ली सरकार ने मार्च में देशभक्ति पर आधारित अपने वार्षिक बजट की घोषणा की थी और इसे देशभक्ति बजट नाम दिया था। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी में 500 स्थानों पर ऊंचे तिरंगे लगाने के लिए 45 करोड़ रुपये आवंटित किए गए।

अभी पूर्वी किदवई नगर, रानी बाग, पूर्वी विनोद नगर, कालकाजी और द्वारका में ऐसे तिरंगे लगाए गए हैं।

ये तिरंगे कनॉट प्लेस में लगे 200 फुट ऊंचे तिरंगे की तर्ज पर लगाए जाएंगे। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे तिरंगे इस तरह से लगाए जाएंगे कि हर दो से तीन किलोमीटर पर कम से कम एक तिरंगा दिखाई दे। उन्होंने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय ध्वज सार्वजनिक स्थानों जैसे बाजारों, पार्कों, मैदानों, बड़े स्कूल भवनों, आवासीय परिसरों में लगाए जाएंगे। शेष 495 स्थानों पर झंडे लगाने के लिए स्थानों की पहचान की जा रही है और यह परियोजना 26 जनवरी, 2022 तक पूरी हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह