लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने फ्री वाईफाई योजना को जारी रखने की मंजूरी दी

By भाषा | Updated: August 3, 2021 20:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त दिल्ली कैबिनेट ने मंगलवार को राजधानी में मुफ्त वाई-फाई योजना को जारी रखे जाने को मंजूरी दे दी । एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।

यहां जारी सरकारी बयान के अनुसार, आम आदमी पार्टी सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 10561 स्थानों पर वाई-फाई हॉटस्पॉट स्थापित किये हैं।

दिल्ली दुनिया का पहला ऐसा शहर है, जहां सरकार पूरे शहर में मुफ्त वाई फाई सुविधा उपलब्ध करवा रही है।

बयान में कहा गया है, ‘‘मंगलवार को, दिल्ली कैबिनेट ने पहले वर्ष में सफल क्रियान्वयन के बाद यहां के लोगों को गुणवत्तापूर्ण इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने के लिए मुफ्त वाई-फाई योजना को लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘केजरीवाल सरकार ने अब तक राजधानी में 10,561 स्थानों पर हॉट स्पॉट लगाया है। दिल्ली, दुनिया का पहला शहर है, जहां सरकार पूरे शहर में लोगों मुफ्त वाई-फाई सुविधा उपलब्ध करवा रही है।’’

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आईटीओ बस अड्डे से दिसंबर 2019 में फ्री वाई फाई योजना का शुभारंभ किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं