लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने गांवों में विकास के लिए 342 योजनाओं को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: June 28, 2021 19:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून दिल्ली ग्रामीण विकास बोर्ड ने राजधानी के गांवों में विभिन्न सुविधाओं के विकास के लिए 342 योजनाओं को मंजूरी दी है, जिसमें सड़क एवं जलाशयों का विकास भी शामिल है। यह जानकारी सोमवार को एक आधिकारिक बयान में दी गई।

विकास मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में बोर्ड की डिजिटल बैठक के बाद योजनाओं को मंजूरी देने का निर्णय किया गया। राय ने ‘‘गांव में विकास परियोजनाओं की समयबद्ध प्रगति पर जोर दिया।’’ दिल्ली सरकार की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाला, जलाशय, सामुदायिक केंद्र, पार्क, श्मशान घर, जलापूर्ति एवं बिजली की व्यवस्था सुधारने और खेल के मैदान सहित सुविधाओं में सुधार के लिए 235 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है।

बयान में बताया गया कि अध्यक्ष ने संबंधित विभाग द्वारा समयबद्ध काम पर जोर दिया और ग्रामीण विकास कार्य को लागू करने वाली मुख्य एजेंसी को निर्देश दिया कि परियोजना की रूपरेखा की तैयारी में तेजी लाएं और दिए गए समय के अंदर मंजूर परियोजनाओं को पूरा करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू