लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने चार एयरलाइनों के खिलाफ प्राथमिकी के लिए पुलिस से संपर्क किया

By भाषा | Updated: April 18, 2021 22:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल महाराष्ट्र से आ रहे यात्रियों की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट की जांच करने में नाकाम रहने को लेकर चार एयरलाइनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए दिल्ली सरकार ने रविवार को पुलिस से संपर्क किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ये शिकायतें आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत विस्तारा, इंडिगो, स्पाइसजेट और एयर एशिया के खिलाफ दायर की गई हैं।

पिछले हफ्ते दिल्ली सरकार ने घोषणा की थी कि महाराष्ट्र से दिल्ली की यात्रा करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए आगमन से 72 घंटे पहले तक की आरटी-पीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा। निगेटिव रिपोर्ट नहीं दिखाने वाले यात्रियों को 14 दिनों के लिए पृथक-वास केंद्र में रखा जाएगा।

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘यह पाया गया कि महाराष्ट्र से दिल्ली के लिए काफी संख्या में यात्री बगैर आरटी-पीसीआर रिपोर्ट के उड़ानों से आए हैं। दिल्ली सरकार ने इंडिगो, स्पाइसजेट, विस्तारा और एयर एशिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा के थाना प्रभारी को पत्र लिखा है।’’

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इस सिलसिले में शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हम मामले की जांच कर रहे हैं। अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। ’’

संपर्क किये जाने पर एयर एशिया के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘एयर एशिया इंडिया इस बात की पुष्टि करती है कि हमने संबद्ध नियामक संस्थानों द्वारा जारी दिशानिर्देशों एवं प्रोटोकॉल का अनुपालन किया है। हम यह भी स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि इस विषय पर हमें किसी प्राधिकार से कोई सूचना नहीं मिली है।’’

इंडिगो के प्रतिनिधि ने कहा, ‘‘इंडिगो को अपने खिलाफ किसी प्राथमिकी की प्रति नहीं मिली है, जैसा कि कुछ न्यूज चैनलों में खबरें आ रही हैं।’’

हालांकि, विस्तारा और स्पाइसजेट के अधिकारियों की फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

शहर में कोविड-19 के मामले बेतहाशा बढ़ने के मद्देनजर इस बारे में फैसला लिया गया था।

सूत्रों ने बताया कि एक आधिकारिक ऐप पर बिस्तरों की उपलब्धता की झूठी सूचना प्रदर्शित करने को लेकर शहर के दो निजी अस्पतालों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोविड-19 के 25,000 से अधिक नये मामले सामने आये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण