लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने कोविड अस्पतालों के लिए 10 आईएएस अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया

By भाषा | Updated: April 16, 2021 17:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल दिल्ली सरकार ने उसके द्वारा संचालित कोविड-19 अस्पतालों के लिए शुक्रवार को 10 आईएएस अधिकारियों को ‘‘नोडल अधिकारी’’ नियुक्त किया और सभी से तय अस्पतालों से काम करने को कहा गया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ‘‘अधिकारी उन्हें सौंपे गए कोविड-19 अस्पताल के प्रभारी होंगे। सामान्य निगरानी, निर्देश देने के साथ साथ अस्पताल के कामकाज पर उनका नियंत्रण होगा।’’

दिल्ली में कोविड-19 प्रबंधन के लिए ‘‘नोडल मंत्री’’ बनाए गए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस कदम से मरीज प्रबंधन बेहतर होगा और फैसले जल्दी लिए जा सकेंगे।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रत्येक अधिकारी अपने अपने तय अस्पताल में रहेंगे और लोगों की शिकायतें दूर करने की मजबूत व्यवस्था भी सुनिश्चित करेंगे।’’

आदेश के अनुसार, अस्पताल में प्रमुख जगहों पर नोडल अधिकारी का नाम और फोन नंबर प्रदर्शित किया जाएगा। भारतीय प्रशासनिक सेवा के ये अधिकारी अपने पुराने कार्यालय के कर्मचारियों की भी मदद ले सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू