लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने नगर निगमों को वेतन भुगतान के लिये 1,051 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की

By भाषा | Updated: May 16, 2021 01:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मई दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच तीनों नगर निगमों को स्वास्थ्य कर्मियों तथा अन्य कर्मचारियों के वेतन के भुगतान के लिये 1,051 करोड़ रुपये जारी करने की शनिवार को घोषणा की ।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा कि लॉकडाउन के चलते पैदा हुईं विकट परिस्थितियों के बावजूद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह निर्णय लिया है ताकि कोविड-19 महामारी से लड़ने में मदद कर रहे लोगों के वेतन का भुगतान किया जा सके।

आम आदमी पार्टी के नेता सिसोदिया ने आरोप लगाया कि ''(दिल्ली नगर निगम) में कुप्रबंधन तथा भ्रष्टाचार'' के चलते नगर निकायों के डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों को उनका वेतन नहीं मिल रहा।

दक्षिण दिल्ली नगर निगम, पूर्वी दिल्ली नगर निगम और उत्तरी दिल्ली नगर निगम, तीनों में भाजपा का शासन है।

सिसोदिया ने कहा, ''दिल्ली सरकार ने तीनों नगर निगमों को महामारी के बीच कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिये 1,051 करोड़ रुपये जारी किये हैं...पूर्वी दिल्ली निगम को 367 करोड़ रुपये, उत्तरी निगम को करीब 432 करोड़ रुपये और दक्षिणी निगम को 251 करोड़ रुपये मिलेंगे।''

उपमुख्यमंत्री ने कहा निगमों को यह सुनिश्चित करना होगा कि इस धन का इस्तेमाल केवल कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिये किया जाए और इसका ''कहीं और उपयोग'' नहीं किया जाए।

इस बीच, उत्तरी दिल्ली के महापौर जयप्रकाश ने दावा किया कि दिल्ली सरकार ने यह अनुदान तीनों निगमों द्वारा उसपर ‘भारी दबाव’ बनाने के बाद जारी किया।

उन्होंने कहा कि तीनों नगर निगम मुख्यमंत्री और उप राज्यपाल को राशि जारी करने के लिए पत्र लिख रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह